मेरठ, जनवरी 1 -- सरधना। भामौरी गांव में एक व्यक्ति ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव देख लोगों में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय बुद्ध प्रकाश बुधवार सुबह जंगल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। इसी बीच खेतों में कार्य कर रहे किसानों की नजर एक पेड़ पर पड़ी। जहां बुध प्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधप्रकाश की मौत से परिजनों में मातमी...