बिजनौर, जून 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गल्लाखेड़ी में सास-बहू के बीच हुए घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद बहू ने कथित रूप से खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली, जबकि सास ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ग्राम आलमपुरी कैंची, थाना नौगावां सादात (जनपद अमरोहा) निवासी प्रियांशी पुत्री केहर सिंह का विवाह वर्ष 2016 में थाना कांठ क्षेत्र के शाहपुरा निवासी सुनील कुमार से हुआ था। वर्ष 2020 में गंभीर बीमारी के चलते सुनील की मृत्यु हो गई थी। प्रियांशी के दो पुत्र देव (6 वर्ष) और दिव्यांश (8 वर्ष) हैं, जो वर्तमान में अपने नाना के यहां रहते हैं। यह भी पढ़ें- बहू ने खुद को लगाई आग तो सास ने खा लिया जहर, घरेलू कलह...