इटावा औरैया, मार्च 15 -- गोपियापुर में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपियापुर निवासी 48 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू का शनिवार रात किसी बात को लेकर घर में कहासुनी और झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने कमरे के अंदर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो धर्मेंद्र सिंह फंदे पर लटके मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.