संभल, जून 17 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी आटा के अंतर्गत एक गांव में गृहकलह से परेशान होकर फांसी लगाने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव आटा निवासी यशपाल मौर्य की पत्नी वर्षा (22) ने रविवार को कथित रूप से गृहकलह के चलते कमरे में बंद होकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वर्षा फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए चन्दौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां भी स्वास्थ्य में स...