मेरठ, मार्च 7 -- नगर निगम ने गृहकर वसूली बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत कर निर्धारण अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य देकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बकाया गृहकर की वसूली के लिए टीमों का गठन किया गया है, जो घर घर जाकर करदाताओं से संपर्क कर रही हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि लोगों पर लंबे समय से गृहकर बकाया है, जिससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए प्रत्येक कर निर्धारण अधिकारी और राजस्व अधिकारी को वार्ड वार लक्ष्य तय कर दिया है।अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बकाया करदाताओं की सूची तैयार कर उनसे जल्द से जल्द गृहकर जमा कराएं। अभियान के दौरान बकाया करदाताओं को नोटिस भ...