गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। शहर के लोग गृहकर बढ़ोतरी का सोशल मीडिया पर विरोध जाता रहे हैं। वह महापौर और नगर निगम से बढ़ी दर वापस लेने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम ने इस वित्त वर्ष से डीएम सर्किल रेट की दर से हाउस टैक्स बढ़ाया है। दो से तीन गुना हाउस टैक्स होने पर लोग निगम के फैसले पर नाराजगी जाता रहे हैं। भाजपा के पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, हिमांशु मित्तल और अनिल स्वामी निगम के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही गृहकर पर निगम द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया को कोर्ट ने सही माना है। कोर्ट का फैसला आने के बाद निगम ने वसूली तेज कर दी है। स्थानीय निवासी कपिल कुमार ने फेसबुक पर हाउस टैक्स की बढ़ी दर वापस करने की मांग की हैं। रवि गोयल ने भी फेसबुक पर निगम की फैसले की निंदा की है।

ह...