लखनऊ, मार्च 15 -- नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। अब उत्पीड़नात्मक कार्रवाई शुरू होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब टैक्स जमा न करने पर किसी भी तरह का बहाना नहीं चलेगा। बकाया वसूली के लिए संपत्तियों की कुर्की, सीलिंग और जरूरत पड़ने पर नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी। ---वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले कड़ी कार्रवाईनगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मात्र 15 दिन शेष हैं। ऐसे में राजस्व वसूली को तेज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गृहकर नहीं जमा करने वाले बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।---कुर्की, सीलिंग और नीलामी तक की तैयारीअशोक सिंह ने साफ कहा कि जिन सं...