लखनऊ, जनवरी 30 -- नगर निगम में गृहकर और जलकर वसूली को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर टैक्स इंस्पेक्टर और कर अधीक्षक निजी और बाहरी व्यक्तियों से वसूली करा रहे हैं। इस गंभीर अनियमितता पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त और जलकल महाप्रबंधक को सख्त पत्र भेजा है। पत्र में साफ कहा गया है कि यह लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित खेल है। ----- टैक्स इंस्पेक्टर मैदान से गायब, बाहरी लोग सक्रिय महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि कई जोनों में कर निरीक्षक खुद फील्ड में जाने के बजाय निजी व्यक्तियों को भेज रहे हैं। ये बाहरी लोग न तो निगम कर्मचारी हैं, न ही उनके पास कोई अधिकृत पहचान-पत्र। इसके बावजूद वे घर-घर जाकर कर निर्धारण और वसूली के नाम पर दबाव बना रहे हैं। ---- पहले टैक्स बढ़ाओ, फिर घटाने के नाम पर वसूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.