मेरठ, मार्च 13 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गृहकर के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रंजन शर्मा ने कहा कि जीआईएस सर्वे के नाम पर गृहकर में कई सौ प्रतिशत वृद्धि और अवैध वसूली की जा रही है। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक है और नगर निगम पकड़ नहीं रहा है। शहर में भाजपा के जनप्रतिनिधि गृहकर को लेकर खामोश बैठे हैं और जनता परेशान हो रही है। नगर आयुक्त के कार्यालय में नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। मगर कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ही ज्ञापन देने की बात कही। काफी हंगामे के बाद कार्यकर्ता मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए सहमत हुए।मुख्य कर निर्धारण...