वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। नगर निगम 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसी के तहत चिकित्सा संस्थानों की सुविधाओं के लिहाज से एक जगह टैक्स जमा करने के लिए आईएमए में 25 और 26 मई को नगर निगम विशेष कैंप लगा रहा है। यहां चिकित्सा संस्थान अनुज्ञप्ति शुल्क (लाइसेंस) के साथ-साथ गृहकर, जलकर और सीवर कर जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नगर निगम की ओर से लहुराबीर स्थित आईएमए भवन में 25 और 26 मई को एक विशेष टैक्स शिविर लगेगा। यह कैंप भारतरत्न डॉ. बीसी राय हॉल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...