प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज समेत प्रदेश के तमाम निकायों के अंतर्गत भावनस्वामियों पर वर्षों से बकाए गृहकर के ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट देने का रास्ता साफ हो गया है। गृहकर पर ब्याज माफी की छूट देने के लिए प्रदेश सरकार की समिति ने हरी झंडी दे दी है। गृहकर के ब्याज पर छूट जून से एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाएगी। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी। महापौर के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री ने प्रयागराज से एकमुश्त सामाधन योजना लागू करने की लगातार मांग का जिक्र भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किया। यह भी पढ़ें- बहुमंजिला फ्लैटों के बकायेदार आवंटियों के लिए ओटीएस लागू शहर में हजारों भवन स्वाम...