मऊ, दिसम्बर 13 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के लोगों को गृहकर और जलकर से संबंधित नोटिस मिलने और उसमें भारी अनियमितता को देख मोहल्लेवासियों भड़क उठे। अनियमितता के विरोध में मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। समस्या के बाबत अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर कर निर्धारण में की गई मनमानी पर तत्काल रोक लगाने और संशोधन की मांग की। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अभी कुछ महीने पहले तक यह क्षेत्र ग्रामीण था और हाल ही में नगर पंचायत बना है। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा गृहकर और जलकर मनमाने तरीके से थोप दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिन मोहल्लों में जल आपूर्ति उपलब्ध ही नहीं है, वहां के लोगों से भी जलकर वसूला जा रहा है। साथ ही कई घरों में गृहकर निर्धारण भी गलत तरीके से किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.