गूलर के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
हाथरस, अगस्त 26 -- सासनी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव गड़ऊआ और हर्दपुर के बीच शिव मंदिर के पास मंगलवार को गूलर के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। गांव गड़ऊआ और हर्दपुर के बीच शिव मंदिर के पास लोगों ने गूलर के पेड़ पर शव लटका हुआ देखा। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार 42 पुत्र रामबाबू निवासी जटोई थाना इगलास जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। एसएसआई सनी पंवार का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.