रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- अरुण दुबे, गूलरभोज। गूलरभोज क्षेत्र में 685 एकड़ सरकारी भूमि पर रह रहे लोगों को एक बार फिर मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में बुधवार को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और राजस्व, वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण में अब तक हुई प्रगति की जानकारी लोगों को दी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। बीते दिनों रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर 685 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.