रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- गूलरभोज। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली करते हुए सोमवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरोवर नगर निवासी असगर अली पुत्र छिदा को गिरफ्तार किया। वह विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। वहीं रोशनपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र जगतार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में वाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। टीम में गूलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा, उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल चेतन्य सुयाल, कांस्टेबल रघुवर रावत, लक्ष्मण कुमार और गिरीश सिंह शामिल रहे।

हि...