रुद्रपुर, फरवरी 27 -- गूलरभोज। लालकुआं से गूलरभोज आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार को लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर ट्रेन लगभग डेढ़ बजे गूलरभोज से रेलवे स्टेशन से करीब तीन किमी पहले जैसे ही भाखड़ा पुल के पार कर माइल संख्या 20.1 व 20.2 के मध्य पहुंची उसी समय एक व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। जिसकी ट्रेन से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। सवारी गाड़ी के मैनेजर विकास पचौरी ने शव को गूलरभोज स्टेशन लाकर स्टेशन मास्टर अशोक कुमार के सुपुर्द कर दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलस ने कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...