रुद्रपुर, जून 14 -- गूलरभोज। आईटीआई की बाउंड्री वॉल के आगे गूलरभोज-गदरपुर मार्ग से सटाकर पीडब्ल्यूडी की भूमि पर बनाए जा रहे पार्क को लेकर विरोध तेज हो गया है। एएनके इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक ने डीएम को पत्र भेजकर निर्माण हटाने की मांग की है। विद्यालय के उप प्रबंधक विजेंद्र यादव ने पत्र में कहा है कि कॉलेज में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और छुट्टी के समय सड़क पर भारी भीड़ रहती है। ऐसे में सड़क किनारे पार्क निर्माण से मार्ग संकरा हो रहा है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- ईको पार्क के संबंध में मांगे 8 बिंदुओं पर जवाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...