बागपत, मार्च 29 -- बागपत। जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गूगल मैप पर दुर्घटनास्थलों को फीड किया जाएगा। जेएफडी(जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट) के तहत इन स्थलों को फीड करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। ब्लैक स्पॉट आने से पहले ही ये चालक को अलर्ट देंगे और वाहन मध्यम गति से संचालन को कहेंगे। आला अफसरों की मौजूदगी में एक कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी जेएफडी के तहत मॉनिटरिंग करेगी। शासन स्तर से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हाथरस सहित प्रदेश के 20 जिलों में जेएफडी सिस्टम को जिले में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत ईपीई, दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे समेत अन्य स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इन स्थानों पर वाहन स्वामी वाहन खड़ा कर सकेंगे। अब लोनिवि द्वारा ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के साथ काम...