गूगल मैप ने फिर भटकाया! इटावा में रास्ता भटकी कार बंबे में गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
संवाददाता, जुलाई 5 -- इटावा जिले के जसवंतनगर में शनिवार देर रात गूगल मैप के भरोसे यात्रा करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से फिरोजाबाद के सिरसागंज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा परिवार तेज बारिश और घने अंधेरे के बीच रास्ता भटक गया। इसी दौरान उनकी कार ग्राम नगला विशुन और तिजौरा के बीच सड़क किनारे बने बंबा में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र जादौन अपने परिवार के साथ कार से भोपाल से सिरसागंज जा रहे थे। उन्हें रास्ता मालूम नहीं था। इसलिए वे गूगल मैप की मदद से यात्रा कर रहे थे। शनिवार देर रात जब वे इटावा पहुंचे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई।गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहे थे बारिश के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.