नई दिल्ली, मार्च 29 -- गुजरात पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है जो गूगल मैप का इस्तेमाल कर मंदिरों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये गैंग मंदिरों को निशाना बनाता था और इसके लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करता था। दोनों आरोपियों की पहचान जावेद घांची और पांचाभाई कोली के रूप में हुई है। ये मामला उस वक्त सामने आया जब मोती हमीरपार गांव के खोडियार माता और रामापीर मंदिरों में चौरी हुई। यहां से करीब 110150 रुपए के जेवर चोरी हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही दिनों में इस गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों से सेलारी मंदिर सहित चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि तकनीक का ...