हाथरस, जुलाई 3 -- हाईटेक युग में सोशल मीडिया प्लेट फार्म का प्रयोग लोगों की जिंदगी में अधिक हो गया है। कभी कभी सोशल मीडिया प्लेट फार्म लोगों के लिए राहत कम मुसीबत अधिक बन जाते है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए तमाम परीक्षार्थियों ने गूगल मैप के जरिए अपना केंद्र तलाशा। गलत लोकेशन की वजह से कई परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर निर्धारित समय सीमा पर नहीं पहुंचे,जिस वजह से वो अपनी परीक्षा देने से वंचित रह गये। अपने सफर को सुगम और सरल बनाने के लिए लोग गूगल मैप का सहारा लेते है,ऐसा नहीं है कि इस सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा हो,लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में आसपास के जनपद अलीगढ़,आगरा आदि ...