नई दिल्ली, जून 22 -- नीट यूजी 2026 की परीक्षा लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा पूरे देश भर में कराई गई। मगर हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नीट की दोबारा हो रही परीक्षा में एक 18 साल के उम्मीदवार ने नकल करने के लिए जो दिमाग लगाया, उसे सुनकर जांच कर रहे पुलिस वालों का भी सिर चकरा गया। उसने किसी हाई-टेक ब्लूटूथ गैजेट का इस्तेमाल करने के बजाय एक बेहद शातिर और फिल्मी तरीका अपनाया। इस छात्र ने स्कूल के वाशरूम में मौजूद फ्लश टैंक के अंदर अपना स्मार्टफोन छिपा दिया था। लेकिन कहते हैं ना कि चोरी कभी छिपती नहीं; उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे मेडिकल कॉलेज के बजाय सीधा पुलिस हवालात में पहुंचा दिया। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरी कहानी क्या है और कैसे ये 'मुन्नाभाई' रंगे हाथों पकड़ा गया।चेकिंग और सुरक्षा के बीच रची गई साजिश ...