धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद। झारखंड छात्र मोर्चा ने बीबीएमकेयू के लॉ के छात्र-छात्राओं से चांसलर पोर्टल के अलावा गूगल फॉर्म भराने की अनिवार्यता का विरोध किया। जिलाध्यक्ष आजाद महतो ने कहा कि चांसलर पोर्टल से सभी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन होता है, लेकिन सिर्फ लॉ के छात्रों पर ही अतिरिक्त प्रक्रिया थोपे जाने से कई तरह की परेशानी हो रही है। डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर स्पर्श चौधरी, कुणाल पांडेय, अनमोल समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...