चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी टोला निवासी बजरंग प्रसाद ने अपनी और पत्नी पुष्पा गुप्ता के बैंक खातों से गूगल पे के माध्यम से अवैध रूप से 43 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। 16 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पत्नी पुष्पा गुप्ता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चाईबासा शाखा के खाते से 20 हजार रुपये और 3.20 बजे बजरंग प्रसाद के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 23 हजार रुपये गूगल पे के जरिए निकाल लिए गए। बजरंग प्रसाद ने बताया कि घटना के समय वे डर के मारे मोबाइल बंद कर दिए थे। यह भी पढ़ें- गूगल पे के माध्यम से साईबर अपराधियों ने 43 हजार रुपए उडाया जब 4 बजे मोबाइल खोला तो दो मैसेज आए, जिनमें आरोपी निशु निषाद और देवेंद्र परिहार के नाम दर्ज थे। मामले में 18 मई को सदर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ ...