शामली, जून 14 -- क्षेत्र के गांव अबेटा याकूबपुर निवासी एक व्यक्ति के गूगल पे (यूपीआई) खाते से साइबर ठगों द्वारा 1.03 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अबेटा याकूबपुर निवासी मोहम्मद शाकिर पुत्र निफासत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि 8 जून 2026 को उसके गूगल पे से जुड़े भारतीय स्टेट बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अगले दिन 9 जून को उसी खाते से 8,400 रुपये और कट गए। यह भी पढ़ें- शामली : यूपीआई से 1.03 लाख रुपये की साइबर ठगीसाइबर ठगी की शिकायत पीड़ित के अनुसार उसने किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा बैंक संबंधी कोई गोपनीय जानकारी साझा नह...