देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून। गूगल पे के माध्यम से बैंक खाते से रुपए निकालने का मामला आया है। पीड़ित राहुल सिंह राणा के गूगल पे के माध्यम से 21 जुलाई 2026 को सुबह आठ बजे के करीब दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.47 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने रंजीत कौर और पोनुगुमती साईं राम के बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर की। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून और 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...