गूगल पर डॉक्टर सर्च करना पड़ा भारी, कस्टमर सपोर्ट नाम से आई फाइल; 10 लाख गंवाए
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 15 -- उत्तर प्रदेश में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गूगल पर एक डॉक्टर का नंबर खोजकर कॉल करना कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग लड़के को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे डॉक्टर के यहां नंबर लगाने का झांसा देकर एपीके फाइल डाउनलोड करके खाते से 10 लाख 27 हजार 86 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। किशोर के चाचा की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव बरवारा मझरा निवासी नाजिम खान ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय भतीजा 12वीं कक्षा का छात्र है। उसकी मां ने कुछ समय पहले एक प्लाट बेचा था, जिसके पैसे किशोर के खाते में ही डलवा दिए थे। नाजिम खान के अनुसार बीते 11 जुलाई को उनका भतीजा अपने दांतों के इलाज के लिए ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.