मुंगेर, जून 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गूगल पर डॉक्टर का मोबाइल नंबर खोजने के दौरान एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने झांसा देकर उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से हजारों रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने मामले को लेकर जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि फुलका गांव निवासी स्व. कपूरी यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 की रात करीब नौ बजे वह एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर ऑनलाइन खोज रहे थे। इसी दौरान गूगल पर प्रदर्शित एक मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। बातचीत के क्रम में अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया और विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर बैंकिंग संबंधी जानकार...