नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- गूगल का एआई डाटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम को एआई का हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को 15 अरब डॉलर के गूगल क्लाउड एआई डाटा सेंटर के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तारलुवाड़ा में बन रहा डाटा सेंटर भारत के एआई आधारित ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत की बढ़ती डिजिटल ताकत स्पष्ट है और नए डाटा सेंटर के निर्माण से विशाखापत्तनम एक प्रमुख एआई केंद्र बनने जा रहा। भविष्य में ये शहर एआई सिटी में तब्दील होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की दूरदर्शिता की सराहना की। एआई के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, वैमानिकी, लॉजिस्टिक और कृषि जैसे क्षेत...