बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें सभी थानों पर नियुक्त पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिर व मॉनीटरिंग सेल के अधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया। एएसपी विशाल पांडेय ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गूगलशीट पर तामीला अपडेट करने में कोई भी लारपवाही न बरतें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि विभागों में लंबित मामलों, अभियोजन की प्रगति व न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर पैनी नजर रखें। अपराधियों को समय व प्रभावी दंड दिलाने के लिए अभियोजन की सुदृढ़ पैरवी करें। सभी संबंधित विभाग अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके न्यायालयों में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों, साक्ष्यों एवं केस डायरी को समय से उपलब्...