मेरठ, मार्च 8 -- फोटो... अंशु और मीनाक्षी गुप्ता का वार्ता - प्रेसवार्ता में बोले, रेमन मैग्सेस पुरस्कृत अंशु और मीनाक्षी गुप्ता ने रखे विचार- इस पहल के माध्यम से ग्रामीण स्कूलों के बच्चों को आपस में जोड़ा जा रहामेरठ, वरिष्ठ संवाददाता।गूंज संस्था समाज में मदद और विकास कार्यों को लेकर सोच बदलने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत गूंज ने कई पहल शुरू की हैं, जिनमें क्लॉथ फॉर वर्क, राहत, सारड, नॉट जस्ट अ पीस ऑफ क्लॉथ, स्कूल टू स्कूल, ग्रीन बाय गूंज और गूंज फेलोशिप प्रमुख हैं। यह जानकारी चौ. चरण सिंह विवि के अटल सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में रेमन मैग्सेस पुरस्कार प्राप्त और मेरठ में जन्मे अंशु और मीनाक्षी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि संस्था के सफर को 27 वर्ष हो चुके हैं। इस सफर में शहरों के अतिरिक्त संसाधनों को गांवों की जरूर...