रांची, दिसम्बर 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। गूंज परिवार द्वारा आयोजित तीन दिनी 'गूंज महोत्सव' रविवार देर रात सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। महोत्सव के शांतिपूर्ण समापन पर गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो, संयोजक जयपाल सिंह, सुनील सिंह, गौतम कृष्ण साहू, चितरंजन महतो और श्याम महतो ने क्षेत्र की जनता, महिला समितियों, बुद्धिजीवी मंच, स्थानीय प्रशासन, मीडिया और स्वयंसेवकों के प्रति आभार जताया। आजसू अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनी गूंज महोत्सव का आयोजन सफल रहा। इसके लिए प्रशासन, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और गूंज के स्वयंसेवकों का प्रयास सराहनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.