बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में देशभक्ति का माहौल दिखा। हर घर तिरंगा अभियान और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर से लेकर सीमावर्ती गांवों तक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कहीं एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली तो कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सड़कों पर तिरंगे लहराए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर की ओर से सीमा चौकी त्रिलोकपुर से मझगांव तक साइकिल रैली निकाली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: देशभक्ति के रंग में रंगा ठाकुरगंज, तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब रैली त्रिलोकपुर, मझगांव व पिपरा के वाइब्रेंट वि...