फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। खरमास की विदाई के साथ ही अब फिर से शहनाई गूंजेगी। शादी के सीजन में जबरदस्त रौनक रहेगी। इससे पहले ही शादी विवाह के लिए बैंड बाजे और होटल, मैरिज लान बुक कराये जा चुके हैं। अप्रैल से जुलाई तक शादी विवाह के 36 शुभ मुहूर्त हैं तो वहीं 17 मई से 15 जून के मध्य पुरुषोत्तम मास होने के कारण शादी विवाह पर ब्रेक रहेगा। इसके बाद फिर से मांगलिक कार्य होंगे। अप्रैल से जून तक शादी के शुभ मुहूर्तो की भरमार है। शादी विवाह की लग्ने काफी समय से बंद चल रही हैं। खरमास की वजह से शादी विवाह जैसे कार्य को शुभ नहीं माना जाता है। यह भी पढ़ें- खरमास समाप्त, आज से मांगलिक कार्य शुरू इस वजह से खरमास की विदाई का इंतजार हो रहा था। मंगलवार को खरमास की विदाई के साथ ही मांगलिक कार्यो की शुरुआत हो गयी है। अप्रैल माह में...