छपरा, अप्रैल 23 -- रविवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा विशाल यज्ञ मंडप श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र छपरा। सदर प्रखंड स्थित मुसेपुर के मनसा मां शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले शिव परिवार प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। पूरे मंदिर परिसर को पारंपरिक शैली में सजाया गया है। रंग-बिरंगे कपड़ों, आकर्षक मंडप और कलात्मक कारीगरी ने आयोजन स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान किया है। यज्ञ स्थल पर बनाया गया विशाल मंडप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बैठने, पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से पूरा किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होगा। पहले दिन जलभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.