झांसी, मार्च 28 -- झांसी (मऊरानीपुर)मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरवारा स्थित मां मावली माता मंदिर परिसर में खूब शहनाईयां बजीं। यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने अग्नि को साक्षी मान एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। ग्राम पंचायत भदरवारा स्थित प्राचीन मां मावली माता मंदिर है। जो आस्था का केंद्र है। यहां मां भद्रकाली शक्ति पीठ के बैनर तले सामूहिक विवाह महायज्ञ हुआ। और दिनों के अपेक्षा यहां माहौल कुछ अलग रहा। एक तरफ घराती जुटे तो दूसरी तरफ बाराती। महिलाएं वैवाहिक गीत गा रही थीं। दोपहर में दूल्हों की बारात निकाली गई। कतारबद्ध चल रहे दूल्हे और बज रहे डीजे पर बारातियों में जमकर ठुमके लगाए। भ्रमण के बाद बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां द्वारचार की रस्में हुई। फिर जयमाला का कार्...