मेरठ, मार्च 12 -- श्रम विभाग की ओर से गुरुवार को गढ़ रोड स्थित वोल्गा रिसोर्ट में खूब शहनाई और बैंडबाजों की गूंजी। वर और वधु पक्ष के लोगों ने शादी-समारोह में खूब नाच-गाना किया। मंगल गीतों एवं फिल्म गीतों की धुनें के बीच उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह में निर्माण श्रमिकों की 126 पुत्रियों का विवाह हुआ। इनमें आठ जोड़े मुस्लिम रहे। जिनके निकाह में मौलाना मौजूद रहे। सामूहिक विवाह योजना कार्यकम में मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल, उप श्रमायुक्त मेरठ क्षेत्र राजेश मिश्रा, प्रमुख सचिव श्रम एवं सचिव बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में उप श्रमायुक्त शेर सिंह एवं अपर सचिव बोर्ड ने वर एवं कन्या पक्ष को आशीर्वाद दिया। सीडीओ ने निर्माण श्रमिकों...