पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को धनाराघाट पर मेला लगा। श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में स्नान करने के बाद पूजा पाठ किया। इस दौरान घाट पर कथा, अखंडपाठ आदि धार्मिक आयोजन भी हुए। बच्चों ने मेले में खरीददारी की। साधु संतों ने कल्पवास किया और ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन किए। हर हर गंगे के जयकारे भी गूंजते रहे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर हजारा पुलिस मेले में मौजूद रही। पहले स्नान को लेकर कल्पवास कर रहे बाबा राघवदास ने बताया कि शनिवार को आम जनमानस की संख्या कम रही। रामनगरिया में मौजूद साधू संतों ने सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान किया। इसके बाद जो लोग पहुंचे उन्होंने स्नान दान किया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने भी शारदा नदी तट पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। एडीएम प्रसून द्विवेदी भी रहे। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने रामनगरिया का जायजा लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.