उरई, जून 20 -- उरई। संवाददाता 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व सुबह पर जनपद मुख्यालय उरई में योग के प्रति अभूतपूर्व जनउत्साह देखने को मिला। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नागरिक स्वयं सड़क पर उतरकर दूसरों को योग के प्रति जागरूक करते नजर आए। लगभग चार हजार लोगों ने टाउन हॉल से चौक, घंटाघर एवं रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए करीब पांच किलोमीटर लंबी भव्य जनजागरूकता रैली निकालकर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।रैली को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने टाउन हॉल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर नागरिकों ने रैली का स्वागत किया तथा योग के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास की सराहना की। यह भी पढ़ें- गोपालगंज: जिलेभर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रैली के दौरान ऐसा प...