नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अपने घरों की छत, बालकनी और आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए गुड़हल का पौधा कई लोग लगाते हैं। इसके बड़े-बड़े फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और आसानी से ग्रो भी हो जाते हैं। हालांकि कई बार एक आम समस्या देखने को मिलती है। खासकर बरसात के मौसम के बाद गुड़हल के पौधे में फूल कम आते हैं। दरअसल बारिश की वजह से पौधे की मिट्टी के कई पोषक तत्व बह जाते हैं, जिस वजह से पौधे में फूल आने में परेशानी होती है। ऐसे में पौधे की खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप सॉलिड के साथ-साथ लिक्विड फर्टिलाइजर भी दे सकते हैं। सिर्फ दो चीजों से बना ये लिक्विड पौधे को जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे फूल भर-भर के आते हैं।सरसों की खली और पोटाश से बनाएं लिक्विड खाद गुड़हल के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो हफ्ते में एक बार आप ये लिक्विड खाद गमले मे...