जमुई, सितम्बर 12 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमोरिया पंचायत के गुहिया जंगल से पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे डंप किए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है। बताया जाता है कि जब इस इलाके में नक्सलियों का गहरा प्रभाव था उसी समय नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे विस्फोटक सामग्री डंप किया गया था। गुहीया जंगल में विस्फोटक सामग्री डंप रहने की गुप्त सूचना मिलने पर चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस बल ने गुहिया जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर जमीन से जिलेटिन छड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला।​ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के बाद जमुई से बम निरोधक दस्ता मौके पर ...