गुस्से से पागल पति ने 20 मिनट तक पत्नी को डंडे से पीटा, पूरी रात बेहोश छोड़ा सुबह मौत
संवाददाता, जुलाई 18 -- यूपी के रायबरेली में गुरुबख्शगंज थानाक्षेत्र में बीती रात मामूली कहासुनी के बाद आपा खोए पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने पति के हाथ से डंडा छीनकर मामला रफा-दफा करा दिया, लेकिन पिटाई से रात में ही पत्नी की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सतांव ब्लॉक के थाना गुरुबख्शगंज स्थित पूरे खाले गांव निवासी अमरनाथ पुत्र पीतांबर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। अमरनाथ के परिवार में मां और पत्नी रीना (38) समेत पांच बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार देर रात अमरनाथ भट्ठे से काम करने के बाद घर लौटा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रीना से कहासुनी शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.