गुस्से में युवक ने खाई कीटनाशक दवा, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
भागलपुर, मई 23 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के नगर स्थित कागजी टोला मोहल्ले में एक युवक द्वारा गुस्से में कीटनाशक दवा खा लेने का मामला सामने आया है। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारणों को लेकर परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बताया जाता है कि वह पांच भाई-बहनों में इकलौता पुत्र है। यह भी पढ़ें- गुस्से में युवक ने खाई कीटनाशक दवा, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर यह भी पढ़ें- नेपाली युवक ने कीटनाशक खाया, महराजगंज पुलिस ने बचाई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.