सीतामढ़ी, मई 10 -- सोनबरसा। थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबाड़ा में युवक की हुई मौत का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी कृष्णा मांझी ने ही अनिल से आजिज आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पकरिया गांव निवासी विनोद राय के पुत्र अनिल राय ने करीब एक वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। सामाजिक और पारिवारिक विरोध के कारण यह जोड़ा पुरन्दाहा राजबाड़ा में किराये के मकान में अलग रहता था। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी और अक्सर विवाद होता था। घटना की रात अनिल ताड़ी के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- सोनबरसा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पत्नी ने गला दबाकर अनिल की हत्या कर दी।शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.