कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के डीसी आवास से महज 200 मीटर दूर स्थित बोनाकाली में सोमवार की रात करीब नौ बजे फिर एक बार हाथी दिखने का अफवाह उड़ा। हाथी के इस क्षेत्र में होने की अफवाह से अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गया। हाथी होने की सूचना के बाद वन्य आश्रयणी के रेंज ऑफिसर राम बाबू कुमार दल बल के साथ वहां पहुंच और कहीं भी हाथी का कोई सुराग नही मिला। बताया जा रहा है कि सिर्फ अफवाह के कारण लोग रात भर दहशत में रहे और आग जलाकर सुरक्षा के प्रति सजग दिखे। बता दें कि तीन से चार दिन पूर्व बोनाकाली में हीं एक मजदूर को हाथी ने मार दिया था। जिससे लोग दहशत में हैं।जिलास्तर पर बनाया गया नियंत्रण कक्षडीसी ने विधि व्यवस्था और सूचनाओं का आदान प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया है जो 24 घंटा काम करेगा। इस...