कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में दो दिनों से गजराज गुस्से में कहर बरपा रहे हैं। हाथियों के इलाके में होने की सूचना के बाद भी वन विभाग पर बेखबर बने रहने का आरोप लग रहा है। दो दिन पहले हाथी ने कोडरमा में दो लोगों की जान ले ली थी, वहीं गुरुवार की रात छोटे-बड़े मिलाकर कुल छह मवेशियों को कुचल दिया। खटाल गिरा दिए। मंदिर के गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों को आरेाप है कि इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी जिम्मेवारी लेने की जगह उसे फेंका-फेंकी करने में लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भरकम वजट रखनेवाले वन विभाग टॉर्च और मोबाइल की रोशनी से हाथी भगा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कोडरमा और बिहार के नवादा जिले की सीमा पर करीब एक सप्ताह से हाथी के होने की सूचना मिल रही थी, लेकिन वन विभाग द्वा...