फतेहपुर, मई 23 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के ममरेजपुर गांव में छोटे भाई की डंडे से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खेत में सिंचाई को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान उसे गुस्सा आ गया। पास में ही एक डंडा पड़ा था जिससे उसने भाई पर वार कर दिये थे और मौके से भाग गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है। भागते समय सामने से आती एक बाइक की लाइट देखकर रास्ते में ही डंडे को फेंक दिया था। बता दें कि 39 वर्षीय कमल सिंह राजपूत गुरुवार देर शाम खेत की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान पानी बड़े भाई अनिल कुमार के खेत में चला गया, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। अनिल सिंह न...