इंदौर, फरवरी 12 -- इंदौर की बांगड़दा रोड पर मेट्रो साइट पर ऑपरेटर ने एक शख्स को पोकलेन से कुचलने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेटर शख्स को कुचलने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर वह पोकलेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वहीं ऑपरेटर पहले तो शख्स को टक्कर मारने की कोशिश करता लेकिन जैसे ही वह नीच गिर जाता है तो फिर कुचलने की कोशिश करता है। नीचे गिरने के बाद शख्स किसी तरह पोकलेन से दूर भाग जाता है और अपनी जान बचाने में सफल रहता है। ऑपरेटर यही नहीं रुकता और एकबार फिर पोकलेन को पीड़ित के पास लाने की कोशिश करता है लेकिन आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं जिसके बाद वह पोकलेन को रोक लेता है। गनीमत ये रही कि वह शख्स हर बार बच निकला। सोचिए अगर शख्स पोकलेन की चपेट में आ जाता तो उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.