गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों का पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, पुलिस से उलझे
अमरोहा, अगस्त 11 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में ब्याज के रुपये के विवाद में दुकानदार सुधांशु की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हुई भीड़ ने जम्मकर हंगामा किया। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुल्डोजर चलाने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद माहौल शांत हो सका। इसके बाद सुधांशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मामले में मुख्य हत्यारोपी अरविंद समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती बरकरार रखी गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गुलड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.