गढ़वा, मार्च 17 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के टाऊनशिप के झोपड़ी कॉलोनी निवासी मालु भुइयां सरसों का तेल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीरावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। घटना मंगलवार की सुबह की है। परिजनों ने बताया कि मालू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उससे नाराज पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के गम में मालू ने पहले जमकर शराब पिया। उसके बाद सरसों का तेल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। तेल पीने के बाद उसकी बेचैनी बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर आस पास के लोग अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...